फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Voting today at 291 polling stations in Khajni

Gorakhpur News: खजनी में 291 मतदान केंद्रों पर मतदान आज

Sat, 25 May 2024 05:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Voting today at 291 polling stations in Khajni
गोरखपुर। छठवें चरण के मतदान में संतकबीरनगर लोकसभा क्षेत्र के तहत जिले के खजनी विधानसभा में भी शनिवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। शुक्रवार को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां ईवीएम के साथ गोरखपुर विश्वविद्यालय से रवाना हो गईं। रात तक सभी मतदानकर्मी बूथों पर पहुंच गए। मतदानकर्मी मतदान कराने के बाद ईवीएम को विश्वविद्यालय में बने स्ट्रांग रूम में जमा करेंगे। खजनी विधानसभा की मतगणना विश्वविद्यालय में ही होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह से ही मतदानकर्मी विश्वविद्यालय के संवाद भवन के पास जुटने लगे। शाम तक कुल 86 बसों से 1628 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। एक पोलिंग पार्टी में छह लोग रखे गए हैं, जो 291 मतदान केंद्रों के 407 बूथ की जिम्मेदारी संभालेंगी। इस विधानसभा क्षेत्र से कुल 3,87,882 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 50 छोटी गाड़ियों से सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया कि पोलिंग पार्टियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश, प्रभारी अधिकारी कार्मिक संजय कुमार मीना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त विनीत कुमार सिंह ने निरीक्षण किया और व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed