फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Visually impaired students demonstrated and vandalized DM office, 12 suspended

Gorakhpur News: दृष्टिबाधित छात्रों ने डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर की तोड़फोड़, 12 निलंबित

Fri, 18 Oct 2024 03:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Visually impaired students demonstrated and vandalized DM office, 12 suspended
स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा डीएम कार्यालय का घेराव कर विरोध प्
गोरखपुर। स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कॉलेज के छात्रों ने तीन शिक्षकों के तबादले पर रोक, नया मोबाइल, स्टाइपंड शुल्क बढ़ाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम दफ्तर पर हंगामा किया। एडीएम सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इस बीच कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने दरवाजा बंद कर लिया। इससे नाराज छात्रों ने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। करीब तीन घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। छात्रों ने कर्मचारियों और होमगार्ड जवानों पर मारपीट का भी आरोप लगाया। प्रशासन ने छात्रों को जबरन बस में बैठाकर विद्यालय भेज दिया। देर शाम प्रधानाचार्य ने 12 छात्रों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन




दृष्टिबाधित छात्र बृहस्पतिवार दिन में करीब 11 बजे डीएम दफ्तर पहुंच गए। वे डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। उस समय डीएम राजस्व परिषद के अध्यक्ष के साथ एनेक्सी भवन में बैठक कर रहे थे। इधर, छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देख कर्मचारियों ने कार्यालय का मुख्य दरवाजा बंद कर लिया। नाराज छात्रों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन




सूचना पाकर एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एडीएम एफआर विनीत सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा पहुंच गए। इसी बीच पुलिस भी आ गई। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। उनका कहना था कि मिड टर्म की परीक्षाएं चल रही हैं, इसी बीच शिक्षक शारदा प्रजापति, विनोद कुमार और सचींद्र नाथ मिश्रा का तबादला गैर जनपद कर दिया गया। पहले से ही शिक्षक कम हैं, इससे पढ़ाई बाधित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा उन्होंने नया मोबाइल देने, खाली पदों पर शिक्षकों की भर्ती, भत्ता को दो की जगह पांच हजार करने और तत्काल तीन वाशिंग मशीन उपलब्ध कराने की मांग की।



एडीएम सिटी ने बताया कि तीन सितंबर को उनके ज्ञापन के आधार पर प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। एक मशीन अभी मंगवा दे रहे हैं, दिवाली बाद दो और मंगा देंगे। लेकिन छात्रों का कहना था कि टालमटोल न करके तीनों मशीनें अभी उपलब्ध कराएं। इसके बाद छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि कुछ कर्मचारियों और होमगार्ड जवानों ने उनकी पिटाई भी की। हालांकि, प्रशासन ने इससे इन्कार किया है। करीब ढाई बजे छात्रों को जबरन बस में बैठाकर अधिकारियों ने भेज दिया।



वर्जन



अनुचित व्यवहार के कारण 12 छात्रों को तत्काल प्रभाव से विद्यालय व हॉस्टल से निलंबित कर दिया गया है। अभिभावकों के आने के बाद छात्रों को उन्हें सौंप दिया जाएगा। आचरण में सुधार के बाद ही उन्हें दोबारा प्रवेश दिया जाएगा।



-लक्ष्मी शंकर जायसवाल, प्रधानचार्य, स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालक इंटर कॉलेज



कलक्ट्रेट में दृष्टिबाधित विद्यालय के छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट में तोड़फाड़ भी की है। उनकी बातों को धैर्यपूर्वक सुनते हुए उनकी मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही कराने का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद भी उनका प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों को बस से विद्यालय के छात्रावास में पहुंचा दिया गया। मारपीट करने का आरोप निराधार है।




- हिमांशु वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट



मेस के भोजन व मोबाइल-टैबलेट की मांग



छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान मेस के भोजन की गुणवत्ता सुधारने और नया मोबाइल-टैबलेट देने की मांग की। उनका कहना था कि छोटे बच्चों की देखभाल करने के लिए कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं हैं। पहले भी प्रशासन से मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed