{"_id":"68c3376e02e116eebd0b794a","slug":"gorakhpur-news-vision-document-2047-is-being-prepared-for-a-healthy-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1067551-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्वस्थ गोरखपुर के लिए तैयार हो रहा विजन डॉक्यूमेंट 2047","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्वस्थ गोरखपुर के लिए तैयार हो रहा विजन डॉक्यूमेंट 2047
विज्ञापन
हर परिवार ब्रांड एंबेसडर, स्वस्थ गोरखपुर के लिए सबके सुझाव अहम
सीएमओ ने गोरखपुर में अर्बन सीएचसी की जरूरत को बताया प्राथमिकता
एनेक्सी भवन में बीआरडी, जिला अस्पताल, निजी चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधियों ने साझा किया अनुभव
गोरखपुर। स्वस्थ गोरखपुर के लिए विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार करने को एनेक्सी भवन सभागार में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सत्र का आयोजन किया गया। इसमें सरकारी और प्राइवेट चिकित्सालयों से आए डॉक्टर ने अपने सुझाव दिए। दो दिवसीय दौरे पर आए एम्स के पूर्व निदेशक और प्रबुद्ध वर्ग के प्रमुख प्रतिनिधि सेवानिवृत्त आईएएस देश दीपक वर्मा ने क्यूआर कोड के जरिए सुझाव मांगा।
कहा कि इस अभियान में सभी ब्रांड एंबेसडर की तरह हैं। आप सभी लोग इस विजन को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं और जागरूक करें। हर परिवार सीधे सरकार तक अपने सुझाव दे सकता है। चयनित सुझावों को जिला और प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले जो भी योजनाएं बनती थी वह ऊपर से बनकर नीचे उनका अनुपालन कराया जाता था, आज नीचे स्तर से सुझाव व योगदान लेकर ऊपर जो भी योजनाएं बनेंगी उसमें लागू किया जाएगा।
एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि एम्स की तरफ से न केवल परिसर में सेवाएं दी जा रही हैं बल्कि समुदाय में जाकर भी मरीजों की सेवा की जा रही है। गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने जनस्वास्थ्य की चुनौतियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। गोरखपुर में अर्बन सीएचसी की जरूरत को प्राथमिकता में गिनाया।
विज्ञापन
इस दौरान कि बताया गया कि अपने विचार और संकल्प क्यूआर कोड तथा वेबसाइट https://samarthuttarpradesh.up.gov.in के माध्यम साझा करें। यह आयोजन जिलाधिकारी दीपक मीणा और मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी के दिशा-निर्देशन में हुआ।
इस अवसर पर बीआरडी के प्रधानाचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके सुमन, महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जय कुमार, एसीएमओ, आरसीएच डॉ. एके चौधरी, डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ.अश्विनी चौरसिया, आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा गुप्ता अन्य लोग मौजूद रहे।