फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: View of super moon seen in constellation

Gorakhpur News: नक्षत्रशाला में देखा सुपर मून का नजारा

Fri, 18 Oct 2024 04:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: View of super moon seen in constellation
वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला ( तारामण्डल)  में रात्रि आकाश दर्शन के दौरान लोगों को सुपर फुल मून
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला (तारामंडल) में खगोल प्रेमियों ने डे और नाइट स्काई वॉचिंग के तहत विभिन्न प्रकार की खगोलीय दूरबीनों से सुपर मून का दीदार किया। यह वर्ष 2024 का सबसे निकटतम पूर्ण सुपरमून रहा। साथ ही ग्रह, तारे और नक्षत्रों को भी देखा। नक्षत्र शाला के प्रभारी/वरिष्ठ क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय के निर्देशन में एजुकेटर खगोल विज्ञान (खगोलविद) अमर पाल सिंह के साथ नक्षत्र शाला टीम ने खगोलीय दूरबीनों से निशुल्क आकाश दर्शन का आयोजन किया। विशेष सोलर टेलीस्कोप्स के माध्यम से दर्शकों ने सूर्य की सतह पर उपस्थित सोलर स्पॉट्स और वास्तविक सूर्य को देखकर उसके बारे में अनेक खगोलीय जानकारियां प्राप्त की। रात्रि आकाश दर्शन के तहत चंद्र दर्शन के साथ ही ग्रहों, उपग्रहों सहित कई अन्य खगोलीय जानकारियों से भी विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।
विज्ञापन


अमर पाल सिंह ने बताया कि 17 अक्तूबर 2024 के पूर्ण चंद्र को सुपर मून कहा गया है। बताया कि सुपर मून पृथ्वी के सबसे करीब की पूर्णिमा को कहा जाता है। इस वर्ष का अगला सुपर मून 15 नवंबर 2024 को नजर आएगा। इस दौरान चंद्रमा की दूरी पृथ्वी से 361,866 किलोमीटर होगी। कार्यक्रम के दौरान वेद प्रकाश पांडेय, योगेंद्र मालिक, साहिर हसन, बबलू, राम घिसियावन, उवैस खान, गिरिजेश कुमार राय, इजहार अली, शाह मुहम्मद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed