फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Video of money transaction between truck owner and RTO employee goes viral

Gorakhpur News: ट्रक मालिक और आरटीओ कर्मी के बीच पैसे के लेन-देन का वीडियो वायरल

Sat, 22 Feb 2025 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Video of money transaction between truck owner and RTO employee goes viral
ट्रक संचालक संगठन ने की निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन


गोरखपुर। आरटीओ कार्यालय में एक ट्रक मालिक और आरटीओ विभाग के कर्मचारी के बीच पैसों के लेन-देन का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक ट्रक मालिक और आरटीओ विभाग के बाबू के बीच पैसों के लेन-देन का दृश्य है। हालांकि, आरटीओ अधिकारी ने आरोप को निराधार बताया है।

गीडा स्थित आरटीओ कार्यालय में ट्रक मालिक अखंड प्रताप सिंह अपने ट्रक के ट्रांसफर संबंधित कागजात की फाइल लेकर कर्मचारी के पास पहुंचे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान एक कर्मचारी ने उनसे चार हजार रुपये की मांग की। पहले तो ट्रक मालिक ने आनाकानी की लेकिन बाद में उन्होंने हामी भर दी। ट्रक मालिक का आरोप है कि गाड़ी के कागजात में नाम ट्रांसफर की प्रक्रिया में अब रुपये नहीं देते तो फाइल ही रोक दी जाती। इस मामले में यूपी ट्रक संचालक संगठन के प्रदेश महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि किसी भी ट्रक मालिक के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

--
कोट....
मामले की जांच शुरू करा दी गई है। विभाग में किसी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी।
- अरुण कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed