फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Vice Chancellor hoisted the flag, mass national anthem was played in DDU

Gorakhpur News: कुलपति ने किया ध्वजारोहण, डीडीयू में हुआ सामूहिक राष्ट्रगान

Sat, 17 Aug 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 17 Aug 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Vice Chancellor hoisted the flag, mass national anthem was played in DDU
गोरखपुर। अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत बृहस्पतिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण हुआ। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद यहां सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।
विज्ञापन

राष्ट्रगान के बाद मंच पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। भाषण, गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुति कर छात्र-छात्राओं ने खूब वाहवाही लूटी। छात्रों के एक ग्रुप ने देशभक्ति गीत पर प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुत किया। ओ देश मेरे, भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं, गीत पर नृत्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। असंख्य देशभक्तों ने आजादी के लिए बलिदान दिया है, जिसके लिए आज हम यहां खड़े हैं। हमें यह संकल्प लेना होगा कि जिस क्षेत्र में भी कार्यरत हैं उसमें बेहतर करने का प्रयास करें। देश को विकसित बनाने के लिए सभी अपना सर्वोत्तम प्रयास करने का शपथ लें, जिससे देश आगे बढ़े। छात्रों में काफी उत्साह है। अमर उजाला की इस पहल के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्स हार्ट सेंटर के डॉ. प्रकाश चंद्र शाही ने कहा कि मैं अमर उजाला परिवार का आभार व्यक्त करता हूं कि आप लोगों ने 12 अगस्त से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को आजादी के महत्व के प्रति जागरूक किया।
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ऐश्प्रा डेवलपर्स हैं। आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड और परंपरा जेम्स एंड ज्वैल्स, सह प्रायोजक, नगर निगम गोरखपुर और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय वैन्यू पार्टनर हैं। बिग एफएम रेडियो पार्टनर है।
---

ये हैं हमारी सहयोगी संस्थाएं
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, एचपी चिल्ड्रेन्स एकेडमी, स्टेपिंग स्टोन इंटर कालेज, मंगरीश इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, पल्स हार्ट सेंटर, केआईपीएम इंस्टीट्यूट, जेपी एजूकेशन एकेडमी, दीप शिखा साड़ी, रवि ट्रेडिंग कंपनी, जगमग गोल्ड, तुलस्यान हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, मधुसूदन दास पीजी कालेज, न्यू जया हॉस्पिटल, राहुल नर्सिंग होम, डीपी आटो।

-
बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। किसी ने नृत्य तो किसी ने देशभक्ति गीत सुनाकर सभी का मन मोहा। आर्या त्रिपाठी ने ''''''''मैं भारत का जवान हूं, दुश्मन से नहीं डरता'''''''' कविता सुनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed