फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Vehicle owners are not alert despite continuous challan and strictness, registration will be cancelled

Gorakhpur News: लगातार चालान कटने व सख्ती के बाद नहीं चेत रहे वाहन स्वामी, पंजीकरण होगा निरस्त

Thu, 29 May 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Vehicle owners are not alert despite continuous challan and strictness, registration will be cancelled
बीते छह माह में 134 वाहन ऐसे हैं जिनका कई बार कट चुका है चालान
विज्ञापन


एसपी यातायात ने इन वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने के लिए आरटीओ को भेजा पत्र
गोरखपुर। यातायात नियमों की लगातार अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस लगातार नकेल कस रही है। उनका चालान भी काटते हुए जुर्माना भी लगा रही है। बावजूद इसके वाहन चालक नहीं चेत रहे हैं। सितंबर से लेकर मई माह तक चले अभियान में करीब 134 बस, ऑटो, चार पहिया, दो पहिया, स्कूटी ऐसे हैं जिनका कई बार चालान हुआ है। इसमें कई वाहन ऐसे हैं जिनका 80 से 90 बार चालान किया गया है। इसके बाद भी वाहन चालक यातायात नियमों का उलंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यह देख अब यातायात पुलिस उनके लाइसेंस के निरस्त करने के साथ ही वाहन के पंजीकरण निरस्त करने के लिए आरटीओ को पत्र भेजा है।
यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की लगातार अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई की तैयारी कर ली है। खासकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बार-बार यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरत रही है। यातायात पुलिस की ओर से ऐसे वाहनों की सूची परिवहन विभाग को भेजा है। ताकि ऐसे वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया जा सके।
विज्ञापन

यातायात एसपी संजय कुमार ने आरटीओ को भेजे गए अलग-अलग पत्रों में 134 वाहनों की सूची दी है। एसपी संजय कुमार के अनुसार, सितंबर 2024 में 21 वाहनों का चालान किया गया था। इसमें स्कूटी पर 80 बार, बस पर 28 से 56 बार चालान काटा गया है। इसी तरह अक्तूबर में 2024 में बस पर 36 बार, ई-रिक्श पर 21 बार चालान काटा गया। नवंबर में 41 वाहनों का चालान काटा गया। इसमें भी बस, स्कूटी व अन्य वाहनों का कई बार चालान काटा हुआ मिला। अप्रैल 2025 में 16 वाहनों का चालान किया गया। इसमें कई वाहन के 14 से 68 बार चालान किया गया मिला। दिसंबर 2024 में 18 वाहनों का चालान कर उसकी सूची भेजी गई। इसमें कई वाहनों का 10 बार तो कई वाहनों 37 बार चालान हुआ मिला। इसी तरह मई माह में भेजे गए पत्र में 10 चार पहिया वाहनों का पंजीकरण संख्या शामिल है। इसमें किसी वाहन का सात तो किसी का 22 बार चालान किया गया है। एसपी ने पत्र में लिखा है कि बार-बार चालान करने के बाद इन वाहन चालकों में सुधार नहीं हो रहा है। ऐसे में इन वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोट
बार-बार यातायात नियम तोड़ने और जुर्माना नहीं जमा कराने वाले कुल 134 वाहनों की सूची आरटीओ को भेजी जा चुकी है। जल्द ही नए सिरे से वाहनों का विवरण तैयार कराकर पत्राचार किया जाएगा।
संजय कुमार, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed