{"_id":"67647393b2f42faab2099f78","slug":"gorakhpur-news-vegetarians-and-non-vegetarians-were-frying-in-the-same-oil-in-the-restaurant-the-spices-were-expired-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-783494-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेस्टोरेंट में एक ही तेल में तल रहे थे शाकाहारी-मांसाहारी, मसाले थे एक्सपायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेस्टोरेंट में एक ही तेल में तल रहे थे शाकाहारी-मांसाहारी, मसाले थे एक्सपायरी
विज्ञापन
गोरखपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को लच्छीपुर में रेस्टोरेंट और सहजनवां में आटा फैक्टरी पर छापा मारा। रेस्टोरेंट में एक ही तेल में शाकाहारी और मांसाहारी को तला जा रहा था और एक ही फ्रिज में रखा गया था। पैकेट में रखे 20 किलो से ज्यादा मसाले एक्सपायरी मिले। टीम ने यहां पनीर और टमाटर सास के नमूने लिए। वहीं सहजनवां में आटा फैक्टरी में खुला आटा को दूसरे ब्रांड के पैकेट में भरा जा रहा था। टीम ने दोनों संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हितेंद्र मोहन त्रिपाठी व उनकी टीम ने लच्छीपुर में साकेत रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यहां किचन में गंदगी मिली। मांसाहारी और शाकाहारी को एक ही बर्तन के तेल में तला जा रहा था। किचन में एक-एक किलो के पैकेट में मसाला रखा था, जो एक्सपायरी था। पनीर और टमाटर सास की गुणवत्ता खराब थी। टीम ने सभी के नमूने एकत्र कर लिए और संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
वहीं, सहजनवां में आटा फैक्टरी पर छापा के दौरान कई ब्रांड के पैकेट मिले। जांच में पता चला कि आटा को दूसरे ब्रांड के पैकेट में भरकर बेचा जाता है। फैक्टरी में गेंहू की पिसाई पर रोक लगा दी गई और नोटिस देकर जवाब मांगा गया।