फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Vegetable market will also be built at the exit gate of Mahewa Mandi

Gorakhpur News: महेवा मंडी के निकास गेट पर भी बनेगी सब्जी मंडी

Fri, 24 Oct 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Vegetable market will also be built at the exit gate of Mahewa Mandi
बाहर से आने वाले व्यापारियों को एक और मिलेगा विकल्प
विज्ञापन

शासन से स्वीकृति के बाद हुआ टेंडर, डेढ़ एकड़ एरिया में 1.79 लाख होंगे खर्च

मौजूदा टिनशेड व चबूतरा तोड़कर बनाए जाएंगे नए चबूतरे
पीने के पानी की भी होगी व्यवस्था, जल्द शुरू होगा कार्य

गोरखपुर। पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी महेवा में निकास गेट के पास पुरानी खाली पड़ी लगभग डेढ़ एकड़ जमीन पर सब्जी मंडी बनाई जाएगी। इससे महेवा मंडी के पिछले गेट पर एक और सब्जी मंडी का विकल्प मिलने से बाहर से आने वाले व स्थानीय व्यापारियों को एक और विकल्प मिल जाएगा। कार्य जल्द ही शुरु किया जाएगा।

महेवा मंडी से मिली जानकारी के अनुसार, इसे बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन से स्वीकृति के बाद इसका टेंडर किया गया है। इसे बनाने में लगभग 1.79 लाख होंगे खर्च हो सकते हैं। यहां पहले से बने चबूतरे व टिनशेड को तोड़कर नए सिरे से इसका निर्माण होगा। नए चबूतरे व टिनशेड लगेगा। पीने के पानी की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

मंडी विस्तार से और भी व्यापारियों को व्यापार करने में सुविधा होगी। पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी महेवा में फल, सब्जी, गल्ला, मछली आदि का प्रतिदिन लगभग 50 करोड़ का व्यापार होता है। पूर्वांचल सब्जी फल थोक विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि सब्जी मंडी में काफी समस्याएं हैं। जगह की कमी है। मंडी विस्तार को निर्णय काफी सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गंदगी का अंबार, फुटकर व्यापारी लगाते हैं दुकान
महेवा मंडी के निकास गेट पर जहां सब्जी मंडी का विस्तार किया जाना है वहां मौजूदा स्थिति यह है कि वहां बने लगभग सभी चबूतरे टूटे हैं। यहां पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है। दो टिनशेड लगे हैं, वह भी बारिश में साथ नहीं देते हैं। हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे कुछ फुटकर व्यापारी नीचे बोरी बिछा कर सब्जी बेचते नजर आए। छुट्टा पशु यहां घूम रहे थे। वहीं कुछ व्यापारियों के माल वाले वाहन भी पार्किेंग किया गया था।
मंडी गेट के पिछले हिस्से से पहुंचे कुछ लोग फुटकर में सब्जी खरीद रहे थे। वहीं खरीदारी कर रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समय मंडी में बहुत भीड़ है। उनका कहना था कि मंडी विस्तार होने से हम सभी को भी खरीदारी में सुविधा होगी। वहीं व्यापारी पवन ने बताया कि महेवा मंडी में चारों ओर गंदगी का अंबार देखने काे मिलता है। सड़ी-गली सब्जियों व फलों सहित अन्य सामग्रियों की बदबू से यहां खड़े होना मुश्किल हो जाता है। मंंडी विस्तार की मांग कई वर्षों से व्यापारी कर रहे हैं।

--
कोट
पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी महेवा मंडी में निकास गेट के पास पुरानी खाली पड़ी लगभग डेढ़ एकड़ जमीन पर सब्जी मंडी बनाई जाएगी। इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी।
-डॉ. दिलीप कुमार , मंडी सचिव, मंडी समिति महेवा मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed