{"_id":"67b63354e6bdfcd9a306a610","slug":"gorakhpur-news-used-to-make-photographs-fraudulently-and-sexually-exploited-case-against-maharajganj-businessman-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-846525-2025-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धोखे से फोटो बना करता रहा यौन शोषण, महराजगंज के व्यापारी पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धोखे से फोटो बना करता रहा यौन शोषण, महराजगंज के व्यापारी पर केस
Thu, 20 Feb 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:09 AM IST
सार
पीड़िता के मामा ने गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में भांजी नर्सिंग का कोर्स करने के लिए गोरखपुर आई थी। दस नंबर बोरिंग के पास छात्रा किराए के कमरे में रहती थी। उसके साथ एक लड़की और रहती थी। उसी के जरिये उसके दूर का भाई आदित्य गुप्ता कभी-कभी कमरे पर आता था।
विज्ञापन
यौन शोषण
- फोटो : ANI
विस्तार
गोरखनाथ इलाके में किराए के मकान में रहने वाली नर्सिंग की छात्रा ने महराजगंज के व्यापारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि धोखे से व्यापारी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देते हुए चार वर्ष से शारीरिक शोषण कर रहा है।
विज्ञापन
अब वह उसकी एक सहेली से फोन पर बोला कि उसकी हत्या कर शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक देगा। इसकी रिकॉर्डिंग सुनने के बाद युवती ने घरवालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महराजगंज के निचलौल निवासी साहू इंटरप्राइजेज के व्यापारी आदित्य गुप्ता उर्फ राहुल पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के मामा ने गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में भांजी नर्सिंग का कोर्स करने के लिए गोरखपुर आई थी। दस नंबर बोरिंग के पास छात्रा किराए के कमरे में रहती थी। उसके साथ एक लड़की और रहती थी।
विज्ञापन
उसी के जरिये उसके दूर का भाई आदित्य गुप्ता कभी-कभी कमरे पर आता था। इस दौरान उसने युवती का आपत्तिजनक फोटो धोखे से बना लिया। उन फोटो को वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार यौन शोषण किया।
पीड़िता के मामा का आरोप है कि एक दिन उसने भांजी की सहेली को फोन कर बताया कि वह पीड़िता की हत्या कर बोरे में शव भरकर नदी में फेंक देगा। सहेली ने बातचीत को फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और भांजी को सुनाया। इसके बाद वह घर चली आई और फिर घरवालों को घटना की जानकारी दी।
फरवरी 2025 में भांजी की शादी तय हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद वह भांजी व घरवालों के नंबर पर अश्लील फोटो व वीडियो भेजने लगा। आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर भी फोटो वायरल कर दिया। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।