फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Upload the list of registered hospitals on NIC website

Gorakhpur News: एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड करें पंजीकृत अस्पतालों की सूची

Fri, 22 Aug 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Upload the list of registered hospitals on NIC website
डीएम का निर्देश, बिना लाइसेंस के कोई भी क्लीनिक संचालित न हो
विज्ञापन

गोरखपुर। अवैध अस्पतालों पर लगाम लगाने के लिए डीएम दीपक मीणा ने नया निर्देश जारी किया है। बृहस्पतिवार को विकास भवन में समीक्षा बैठक में डीएम ने अवैध अस्पतालों के संचालन पर रोक लगाने के लिए चर्चा करते हुए सीएमओ को निर्देश दिए कि पंजीकृत अस्पतालों की सूची एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड करें। इससे कोई भी व्यक्ति अस्पताल के पंजीकरण के विषय में किसी भी वक्त जरूरी जानकारी ले सकेगा।

डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि बिना लाइसेंस के कोई भी क्लीनिक संचालित न हो। स्वास्थ्य विभाग रजिस्टर्ड सभी अस्पतालों की सूची एनआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दे। जिले में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की नियमित जांच की जाए। सभी वैध क्लीनिक और अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट रिमेडिएशन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को वायु गुणवत्ता की नियमित जांच करने इसकी जानकारी सार्वजनिक करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा औद्योगिक प्रतिष्ठानों से निकले औद्योगिक मलबे के निस्तारण के लिए फैक्टरी प्रबंधन को निर्देशित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed