{"_id":"68619161e3fde724430216cf","slug":"gorakhpur-news-up-to-60-percent-of-the-total-seats-in-trains-will-be-made-waiting-tickets-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-987087-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेनों में कुल सीट का 60 फीसदी तक बनेगा वेटिंग टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेनों में कुल सीट का 60 फीसदी तक बनेगा वेटिंग टिकट
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने 25 प्रतिशत वेटिंग के नियम में किया बदलाव
रेलवे बोर्ड के निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग-2) ने सभी जोनल रेलवे को भेजा पत्र
गोरखपुर। अब ट्रेनों में कुल सीट का 60 फीसदी तक वेटिंग टिकट जारी किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने यात्रियाें की सहूलियत के लिए 15 जून को जारी 25 प्रतिशत वेटिंग के नियम को बदल दिया है। रेलवे बोर्ड के निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग-2) संजय मनोचा ने इस संबंध में 28 जून को सभी जोनल रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों को पत्र जारी कर दिया है।
रेलवे ने 15 जून 2025 को ट्रेनों में 50 फीसदी से ज्यादा वेटिंग टिकट जारी करने के नियम को बदलकर 25 फीसदी तक कर दिया था। इसके चलते यात्रियों को वेटिंग टिकट नहीं मिल पा रहा था। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनों में एक सप्ताह तक नो रूम हो गया है। इससे टिकटों की बुकिंग भी नहीं हो रही है। वेटिंग टिकट नहीं मिलने से यात्री परेशान हैं। इसके चलते जनरल श्रेणी के कोच में भीड़ बढ़ गई है। सीट नहीं मिलने पर लोग पेंट्रीकर में भी यात्रा करने लगे हैं। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने अब ट्रेनों में भीड़ के हिसाब से 30 से 60 प्रतिशत तक वेटिंग टिकट जारी करने का निर्णय लिया है। यह नियम तत्काल कोटे के टिकट में भी लागू होगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक ने अपने पत्र में कहा है कि क्रिस जल्द ही इसे अपडेट करके लागू करने की तिथि से अवगत कराएगा। रेलवे के नियम में बदलाव होने से यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिनेगी।