{"_id":"66e6228b495c5641810a20ab","slug":"gorakhpur-news-up-team-selected-for-throwball-national-championship-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-684941-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: थ्रोबॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए यूपी की टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: थ्रोबॉल नेशनल चैंपियनशिप के लिए यूपी की टीम चयनित
Sun, 15 Sep 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। झारखंड पैरा ओलिंपिक एसोसिएशन की ओर से रांची में 21-23 सितंबर तक आयोजित तृतीय नेशनल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन ट्रायल शनिवार को गोरखपुर के नार्मल स्थित दृष्टिबाधित हॉस्टल में किया गया। इसमें प्रदेश भर से दिव्यांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 10 सदस्यीय उत्तर प्रदेश की टीम की कमान कानपुर देहात के मुवीन खान को सौंपी गई है। गोरखपुर के राम प्रवेश गुप्ता उप कप्तान बनाए गए हैं।
इनके अलावा यूपी की टीम में कानपुर नगर के महेंद्र सिंह, कानपुर देहात के योगेंद्र यादव, बरेली के रूपचंद मौर्य, गोंडा के राम मनी पांडेय, प्रयागराज के ललित पाठक, वाराणसी से महेश प्रताप व मनोज गुप्ता, गोरखपुर से विशंभर यादव का चयन हुआ है। पैरा थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मुकेश कंचन के निर्देशन में ट्रायल संपन्न हुआ। पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के इंटरनेशनल अफेयर्स व सेलेक्टर महेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी।
दिव्यांग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य अवनीश कुमार प्रजापति ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।