फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: UP Board: Practical examinations will be held in February.

यूपी बोर्ड : फरवरी में आयोजित होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Thu, 26 Dec 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 26 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: UP Board: Practical examinations will be held in February.
गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

23 से 31 जनवरी 2025 तक पहले चरण में देवीपाटन मंडल के बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा व बलरामपुर और बस्ती मंडल के बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के अंतर्गत कुल सात जिलों में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में एक से आठ फरवरी तक गोरखपुर मंडल के अंतर्गत गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया एवं कुशीनगर में कुल चार जिलाे में परीक्षाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन

अपर सचिव विनोद कृष्ण ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इन परीक्षाओं की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराया जाएगा। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों द्वारा विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली कक्षा 12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं चार से 10 जनवरी के मध्य होंगी। वहीं कक्षा नौ एवं 11 की वार्षिक परीक्षाएं और कक्षा 10 एवं 12 की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 11 से 21 जनवरी के मध्य कराई जाएंगी।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed