फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: UP Board evaluation: Application to pass in English in Hindi answer sheets

यूपी बोर्ड मूल्यांकन: हिंदी की उत्तरपुस्तिकाओं में अंग्रेजी में पास करने की अर्जी

Thu, 20 Mar 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: UP Board evaluation: Application to pass in English in Hindi answer sheets
जिले में छह परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुआ मूल्यांकन
विज्ञापन

उत्तरपुस्तिकाओं में किसी ने कविताएं तो किसी ने लिखे फिल्मी डायलॉग
गोरखपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया बुधवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। पहले दिन परीक्षकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। सात हजार से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गईं। कुछ उत्तरपुस्तिकाओं में छात्रों के रोचक जवाब भी देखने को मिले। किसी ने फिल्मी डायलॉग लिखे थे, तो किसी ने कविताओं के सहारे नंबर लेने की कोशिश की थी। एक छात्र ने हिंदी के पेपर में अंग्रेजी में पास करने का आवेदन पत्र तक लिख दिया था।
यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में जुबली इंटर कॉलेज, एमजी इंटर कॉलेज, मारवाड़ इंटर कॉलेज, एमएसआई कॉलेज, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बैरिया रेलवे कॉलोनी और नेहरू इंटर कॉलेज बिछिया को केंद्र बनाया गया है। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी केंद्रों पर जाकर मूल्यांकन की स्थिति का जायजा लिया। हाईस्कूल की 456410 और इंटरमीडिएट की 425041 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। पहले दिन कुल 3548 में से 1192 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 44,429 और इंटरमीडिएट की 21,958 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की। मूल्यांकन के दौरान कई उत्तरपुस्तिकाओं में छात्रों के रोचक जवाब मिले। कुछ छात्रों ने सही उत्तर लिखने के बदले दंगल, दसवी, पुष्पा फिल्मों के डायलॉग लिखें।
विज्ञापन

एक छात्र ने रसायन विज्ञान की उत्तरपुस्तिका में हिंदी की कविताएं लिखकर पास करने की अपील की। दूसरे छात्र ने गणित की उत्तरपुस्तिका में तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए पास करने के लिए कहा। एक छात्र ने बारहवीं के हिंदी की उत्तरपुस्तिका में केवल एक पेज अंग्रेजी में पास करने की अर्जी लिखी। एक परीक्षक ने छात्र की ओर से लिखी बात सर, प्लीज पास मी, आई विल वर्क हार्ड नेक्सट टाइम पढ़कर अन्य को सुनाई। परीक्षकों ने बताया कि ऐसे कई छात्र मिले जिन्होंने उत्तरपुस्तिका में पूरे प्रश्नपत्र को लिख दिया। कुछ छात्रों ने 98- 98 नंबर लायक उत्तर लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसआई इंटर कॉलेज में नहीं पहुंचीं जीवविज्ञान की उत्तरपुस्तिकाएं

एमएसआई इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के पहले दिन जीवविज्ञान की उत्तरपुस्तिकाएं नहीं पहुंचीं, जिससे परीक्षकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इससे मूल्यांकन कार्य में देरी हुई और परीक्षकों को खाली बैठना पड़ा। दोपहर बाद जीवविज्ञान की उत्तरपुस्तिकाएं आना शुरु हुईं। परीक्षकों को बृहस्पतिवार से मूल्यांकन कार्य करने के लिए कहा गया है।


मूल्यांकन केंद्रों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है। परीक्षकों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक सामान कक्ष के अंदर ले जाना मना है।
डॉ. अमरकांत सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed