फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: UP Board: Debarred 10 schools including St. Andrews Inter College

यूपी बोर्ड : सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज समेत 10 विद्यालयों को किया डिबार

Wed, 20 Nov 2024 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: UP Board: Debarred 10 schools including St. Andrews Inter College
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के कार्यक्रम घोषित होने के साथ जिले में परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शिक्षा विभाग प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में आने वाली आपत्तियों के निस्तारण में जुटा है। इसी बीच यूपी बोर्ड पहले आयोजित परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर जिले के 10 विद्यालयों को इस वर्ष डिबार कर दिया है। इनमें सात सहायता प्राप्त व तीन वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

डिबार विद्यालयों में से पांच सदर तहसील में हैं। जबकि गोला में दो, कैंपियरगंज में दो, चौरीचौरा तहसील में एक विद्यालय स्थित है। इनमें कुछ विद्यालय पहले भी डिबार हो चुके हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। इस बार भी परीक्षा 12 कार्यदिवसों में सम्पन्न होगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 1,41,646 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 69,093 व इंटरमीडिएट के 72,553 शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर तहसील स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट के बाद बोर्ड ने जिले में जिला कारागार समेत कुल 187 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर इस पर ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की थीं। 23 नवंबर तक इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति बोर्ड को परीक्षा केंद्रों की संस्तुति भेजेगी। इसके बाद बोर्ड की ओर से एक बार फिर आपत्तियां मांगी जाएंगी। ऐसी आपत्तियों का निस्तारण कर सात दिसंबर को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन विद्यालयों को किया गया डिबार

- सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज
- श्याम कृष्ण इंटर कॉलेज थवईपार
- आनन्द विद्यापीठ इंटर कॉलेज ककरही
- श्री कृष्ण कृषि उद्योग उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नइयापार
- भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजाबारी जसवल
- पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज पिपराइच
- डा. श्यामा प्रसाद इंटर कॉलेज लुहसी
- संत रविदास बालिका इंटर कॉलेज जंगल रसूलपुर
- योगी पं. राममूर्ति मेमोरियल इंटर कॉलेज मॉडल स्कूल रामपुर
- देवकी राम चंद्र पांडेय इंटर कॉलेज नवली गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed