{"_id":"67158edc42fd026c2503225a","slug":"gorakhpur-news-university-teacher-doctor-and-three-others-involved-in-fraud-of-rs-2721-lakh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-722280-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विवि के शिक्षक, डॉक्टर समेत तीन से हुई 27.21 लाख की जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विवि के शिक्षक, डॉक्टर समेत तीन से हुई 27.21 लाख की जालसाजी
विज्ञापन
गोरखपुर। जालसाजों ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में तैनात शिक्षक, मोहद्दीपुर की रहने वाली एक डॉक्टर और युवक से 27.21 लाख रुपये की जालसाजी की है। डॉक्टर ने कैंट और अन्य दो ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
कैंट इलाके के हीरापुरी कॉलोनी में रहने वाले डॉ. बृजेश कुमार ने साइबर थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य हैं। सात जुलाई को फेसबुक पर एक लिंक आया और फिर उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया।
ग्रुप का नाम वीवीएल था। फिर शेयर बाजार ट्रेडिंग का ऑफर दिया गया। पहले कुछ समय तक तो इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में फंस गया और कई बार में 9 लाख 67 हजार रुपये लगा दिए। रकम डूबने लगी तो 1.60 लाख रुपये निकाल पाए। बाकी रकम डूब गई। अब वह इसे वापस करने के नाम पर और रुपये की मांग कर रहे हैं। वहीं कैंट इलाके के मोहद्दीपुर में रहने वाली डॉ. सौम्या पत्नी डॉ. राहुल सिंह से भी 2.21 लाख रुपये की जालसाजी हुई है। उनसे गूगल डाटा टास्क ग्रुप के नाम पर जालसाजी हुई है। ग्रुप में टास्क पूरा करने पर रुपये का वादा किया गया था। ऑनलाइन 2.21 लाख गंवाने के बाद डॉक्टर ने कैंट थाने में केस दर्ज कराया है।