{"_id":"67b4e6fb93436ea70e0a4121","slug":"gorakhpur-news-union-and-state-tourism-minister-took-blessings-of-guru-gorakshanath-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-845407-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: केंद्रीय और राज्य पर्यटन मंत्री ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: केंद्रीय और राज्य पर्यटन मंत्री ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद
Wed, 19 Feb 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर में पयर्टन विकास की संभावनाओं को देखने गए थे मंत्री
एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
गोरखपुर। केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मंगलवार दोपहर 1:15 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। दोनों ने गुरु गोरक्षनाथ की पूजन कर आशीर्वाद लिया। कुशीनगर में पयर्टन विकास की संभावनाओं को दोनों मंत्री देखने गए थे। लौटते समय उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में मत्था टेका।
मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और जयवीर सिंह सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए। इस दौरान गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के प्राचार्य अरविंद चतुर्वेदी की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई गई। अखंड ज्योति को प्रणाम करने के बाद उन्होंने ब्रह्मकालीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की ओर से उनका सम्मान किया गया। भोजन और प्रसाद ग्रहण कर दोनों मंत्री एयरपोर्ट रवाना हो गए।
इस दौरान क्षेत्रीय पर्यटन विभाग के उप निदेशक रविंद्र मिश्रा, कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास भी मौजूद रहे। वहीं, एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं की ओर उनका स्वागत किया गया। इसमें महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री देवेश श्रीवास्तव, मंत्री मनोज अग्रहरी, गौरव तिवारी, रणविजय सिंह मुन्ना आदि मौजूद रहे।