फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Underpasses will be built at several places between Gorakhpur and Mau on the Varanasi Highway.

Gorakhpur News: वाराणसी हाईवे पर गोरखपुर से मऊ के बीच कई जगह बनेंगे अंडरपास

Wed, 29 Oct 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Underpasses will be built at several places between Gorakhpur and Mau on the Varanasi Highway.
डीपीआर के लिए मुख्यालय को भेजा गया प्रस्ताव
विज्ञापन

गोरखपुर। वाराणसी हाईवे पर गोरखपुर से मऊ के बीच नए अंडरपास बनाने के लिए सर्वे की प्रक्रिया तेज हो गई है। एनएचएआई ने इसके लिए डीपीआर का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया है। बड़े बाजारों में अंडरपास बन जाने से न केवल हादसे कम होंगे, बल्कि आवागमन में सहूलियत भी होगी।
गोरखपुर वाराणसी हाईवे के किनारे बसी नई आबादी और हाईवे निर्माण के बाद बनी नई सड़कों के कारण कई स्थानों पर अंडरपास की जरूरत बढ़ गई है। यहीं कारण है कि स्थानीय लोग अंडरपास की मांग भी कर रहे हैं और आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे हैं। करीब एक दशक पहले अंडरपास के लिए सर्वे हुआ हुआ था, जबकि अब स्थितियां बदल गई हैं। एनएचएआई ने गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर नए अंडरपास बनाने के लिए डीपीआर कराने की अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ दुर्घटनाओं सहित अन्य तथ्यों को संलग्न किया गया है। डीपीआर की अनुमति के मामले में जल्द ही जवाब भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बताया कि गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर नए अंडरपास के लिए डीपीआर की अनुमति का प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यालय ने कुछ सवाल पूछे हैं, जिसका जवाब तैयार किया गया है। मंजूरी मिलने पर सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed