फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Uncontrolled car overturned in a pond, passengers narrowly escaped

Gorakhpur News: अनियंत्रित कार तालाब में पलटी, बाल-बाल बचे सवार

Sun, 06 Jul 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Uncontrolled car overturned in a pond, passengers narrowly escaped
पीपीगंज क्षेत्र के तिघरा में शुक्रवार देर रात हुआ हादसा, गांव के निर्भय ने बचाई जान
विज्ञापन

जंगल कौड़िया। पीपीगंज क्षेत्र के तिघरा में शुक्रवार देर रात सिद्धार्थनगर में जन्मदिन समारोह में शामिल होकर लौट रहे रंगकर्मी अंकित कुमार (20) की कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इसमें उनके साथ दो युवतियां भी सवार थीं। कार में पानी भरने से अफरा-तफरी मच गई। तिघरा मोड़ के पास हुए हादसे के बाद पास में ही घर के बाहर सो रहे निर्भय सिंह उर्फ गोलू (20) आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और कार चालक व युवतियों को बाहर निकाला। इसके बाद उसने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के रहने रंगकर्मी अंकित कुमार (20) सोना और काजू के साथ शुक्रवार को जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए सिद्धार्थनगर गए थे। वापसी में वह तिघरा निवासी तिघरा की रूबी को छोड़ कर गोरखपुर लौट रहे थे। करीब ढाई बजे वे घर के लिए आगे बढ़े थे कि तिघरा गांव के मोड़ पर ही उनकी कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। युवतियों की चीख-पुकार सुनकर घर के बाहर सो रहे निर्भय सिंह उर्फ गोलू मौके पर पहुंचकर पहले कार चालक फिर दोनों युवतियों को बाहर निकाला। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। इसके बाद निर्भय ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एक युवती के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिसे एंबुलेंस कर्मियों ने प्राथमिक उपचार देकर सुरक्षित किया। अस्पताल में उपचार के बाद मौके पर सभी लोग स्वस्थ पाए गए। क्षेत्र में निर्भय सिंह की बहादुरी की चर्चा जोरों पर है। लोगों का कहना है कि उनके साहस ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
विज्ञापन

मामले में थाना प्रभारी पीपीगंज प्रभु दयाल सिंह ने बताया कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मदद के लिए तुरंत पुलिस बल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed