{"_id":"67841592a9d31a3fdf069301","slug":"gorakhpur-news-uncontrolled-car-crossed-the-divider-and-collided-with-another-vehicle-girl-died-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-807867-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनियंत्रित कार डिवाइडर पार कर दूसरे वाहन से टकराई, बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनियंत्रित कार डिवाइडर पार कर दूसरे वाहन से टकराई, बच्ची की मौत
विज्ञापन
चौरीचौरा के डुमरी खुर्द के पास हुआ हादसा, कार छोड़ सवार भागे
बहन के घर खिचड़ी पहुंचाकर बेटी संग लौट रहे थे घर
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरी खुर्द गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रही दूसरे वाहन से टकरा गई। कार चला रहे बघाड़ निवासी रवि कुमार सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि, उनकी पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गई।
हादसा रविवार की देर शाम करीब 7:30 बजे का है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, घटना के बाद अनियंत्रित कार में सवार दो युवक मौके से फरार हो गए। आरोप है कि दोनों नशे में थे। घटना के बाद मौके पर पहुंच एसपी नार्थ ने जांच की। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया।
चौरीचौरा क्षेत्र के बघाड़ निवासी रवि कुमार सरोज बेटी परी के साथ सुबह कार से सहजनवां में रहने वाली बहन के ससुराल खिचड़ी पहुंचाने गए थे। घर लौटते समय अभी वह डुमरी खुर्द के पास पहुंचे ही थे कि देवरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार से आ रही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद ऊपर की तरफ उछलते हुए दूसरे लेन में जाकर रवि के कार से टकरा गई। टक्कर तेज होने से मौके पर ही परी की मौत हो गई और रवि गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची चौरीचौरा थाना पुलिस ने रवि को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि अनियंत्रित कार में सवार दो युवक नशे में थे। एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उनके वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। नंबर के आधार पर भी गाड़ी मालिक का पता लगाया है। पीड़ित पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी।