फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two youths who went fishing drowned in the Rohin river

Gorakhpur News: मछली पकड़ने गए दो युवक रोहिन नदी में डूबे

Sun, 13 Jul 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two youths who went fishing drowned in the Rohin river
शनिवार की शाम की घटना, तलाश के बाद भी नहीं मिले युवक
विज्ञापन

गोरखपुर। रामनगर नयागांव के पास रोहिन नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक शनिवार की शाम डूब गए। गोरखनाथ पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। अंधेरा होने की वजह से टीम लौट आई। रविवार को उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगेगी।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दोपहर में रामनगर नयागांव के पास पांच युवक रोहिन नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान वह डूबने लगे। तीन युवक तैरकर बाहर आ गए। लेकिन, तकिया कवलदह निवासी हसमत अली उर्फ गोलू (24) और रसूलपुर अजयनगर निवासी सिराज अहमद उर्फ घंटू (28) डूब गए। काफी देर बाद भी वह बाहर नहीं आए। सूचना पर स्थानीय पार्षद जुबेर अहमद और गोरखनाथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने नदी में उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोनों युवक मजदूरी करते थे। डूबने के बाद दोनों के परिजनों का रोकर बुरा हाल था। वह काफी देर तक नदी किनारे बैठे रहे। लेकिन, बाद में घर लौट गए। पार्षद जुबेर ने कहा कि काफी देर तक तलाश के बाद दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह इनकी तलाश के लिए दोबारा टीम लगाई जाएगी।
विज्ञापन

--
मछली पकड़ने अक्सर नदी में जाते थे
ग्रामीणों का कहना है कि ये युवक अक्सर नदी में मछली पकड़ने आते थे। शनिवार को नदी में बहाव तेज था। इसी वजह से युवक डूबने लगे। तीन किसी तरह निकलकर बाहर आ गए। लेकिन, दो का कुछ पता नहीं चला। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने कहा कि शनिवार को गोताखोरों ने नदी में युवकों की तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। रविवार को दोबारा यहां टीम लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed