फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two youths flew 15 feet up in a car accident, two friends were dragged 30 meters away in the car

Gorakhpur News: कार की टक्कर में 15 फिट उपर उड़ गए दो युवक, कार में घिसट कर 30 मीटर दूर गए दो दोस्त

Sun, 01 Jun 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two youths flew 15 feet up in a car accident, two friends were dragged 30 meters away in the car
बड़हलगंज गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गलत साइड में चला रहे थे बाइक इसलिए हुआ हादसा
विज्ञापन

गोरखपुर। बड़हलगंज गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गलत साइड से बाइक लेकर जाने की वजह से सड़क हादसा हुआ। कार की टक्कर में दो युवक 15 फिट उपर उड़ गए। जबकि दो अन्य दोस्त गाड़ी में 30 मीटर दूर तक घिसट गए। ये बातें शनिवार सुबह हादसे को देखने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताईं।
पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार गोरखपुर से वाराणसी की तरफ की साइड में ठीक जा रही थी। लेकिन, बाइक सवार युवक ओझौली से फोरलेन पकड़कर गलत साइड से घर जा रहे थे। बाइक सवारों ने जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक किया, वैसे ही गोरखपुर की तरफ से रफ्तार में आ रहे कार से टकरा गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उसी लेन पर पुल के पास पिचिंग के लिए बोल्डर गिराया गया है। जिसे एक क्रेन उस समय उठाकर रख रहा था, जिससे कुछ मिनट के लिए रास्ता वन-वे हो गया था। वहीं पुलिस के मुताबिक, कार सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाने के परिगावां निवासी निवेदिता शुक्ला पत्नी चंद्रप्रकाश शुक्ला की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़हलगंज सिधुआपार के गरथौली करवनिया टोला के प्रदुम्न उर्फ प्रदीप (22), सुनील (22), अरविंद (23) और राहुल कुमार (22) की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। चारों के घरों से चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी। घटना के बाद पूरे गांव में कहीं चूल्हा नहीं जला। सभी ग्रामीण दुखी परिवार को ढांढस बंधाते दिखे। वहीं जवान बेटों को खोने के बाद परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।
ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद एक सप्ताह पूर्व बंगलूरू से घर आया था। वह वहां पेंटिंग का काम करता था। चारों आपस में बचपन के दोस्त थे। इधर, अरविंद के आने के बाद सुबह से ही चारों एक साथ घूमने निकल रहे थे। शनिवार को भी चारों एक ही बाइक से जब निकले तो कई लोग हैरान हुए। कई ने टोका भी था लेकिन परवाह न कर मौज मस्ती करते निकल वे गए। कुछ ही घंटों में उनकी मौत की सूचना आई।

ग्रामीणों का कहना है कि लापरवाही के चलते चारों की जान गई है। चारों युवक अपने घर पर कमा कर रुपये देते थे, जिससे परिवार का खर्च चलता था। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में लड़कियों की शादी होनी बाकी है। परिवार को आर्थिक सहायता भी देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed