फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two youths died in road accidents, one seriously injured

Gorakhpur News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Sun, 16 Mar 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two youths died in road accidents, one seriously injured
गुलरिहा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है। मृतक में एक की पहचान पिपराइच के भलुही गांव निवासी राहुल (32) और दूसरे की गुलरिया क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी अभिमन्यु यादव (27) के रूप में हुई। एक गंभीर घायल व्यक्ति का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी राहुल (32) पुत्र बसंत शुक्रवार दोपहर के समय अपने चाचा श्याम सुंदर का बरगदही से इलाज कराकर बाइक से घर जा रहा था। अभी वह बरगदही कनकलता डिग्री कॉलेज मोड़ पर पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में राहुल और श्यामसुंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। राहुल के दो लड़के हैं। हैदराबाद में रहकर वह पेंट पॉलिस का कार्य करता था। वहीं श्यामसुंदर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर मौत
गुलरिहा थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी अभिमन्यु यादव (27) पुत्र मोहित यादव होली के दिन शुक्रवार को शाम चार बजे बाइक से घर से भटहट जा रहा था। भटहट कस्बे में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। आनन-फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अभिमन्यु के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वह अतरवलिया गांव के सामने मिठाई की दुकान चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed