फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two youths beaten up by miscreants angry at bike's light falling on their faces

Gorakhpur News: चेहरे पर बाइक की रोशनी पड़ने से नाराज मनबढ़ों ने दो युवकों को पीटा

Mon, 07 Apr 2025 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two youths beaten up by miscreants angry at bike's light falling on their faces
शाहपुर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर के कौवाबाग में बाइक के हेडलाइट की रोशनी चेहरे पर पड़ने से नाराज मनबढ़ों ने दो युवकों की पिटाई कर दी। पीड़ित स्टेडियम से खेल कर घर लौट रहे थे। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने बिछिया निवासी दो भाइयों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के सरस्वतीपुरम कॉलोनी में लेन तीन नंबर निवासी शुभम श्रीवास्तव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह शुक्रवार की रात 9:30 बजे के करीब स्टेडियम में खेलने गया था। वह दोस्त शिव छेत्री के साथ बाइक से कौवाबाग अंडरपास से चार फाटक होते हुए घर जा रहा था। आरोप है कि दीनानाथ व अरुण यादव और तीन-चार अन्य लोगों ने बाइक के हेड लाइट की रोशनी चेहरे पर पड़ने का आरोप लगाकर रोक लिया और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर मनबढ़ों ने दोनों को डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed