फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two youths accused of theft at a businessman's house arrested

Gorakhpur News: ननिहाल में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 15 Jan 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two youths accused of theft at a businessman's house arrested
- पिपराइच थाना क्षेत्र के छोटकी रेतवहिया गांव का मामला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

गुलरिहा। पिपराइच थाना क्षेत्र के छोटकी रेतवहिया गांव में मंगलवार की रात जयहिंद निषाद (23) का शव उसके ननिहाल में टिनशेड में लगे लोहे के पाइप से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर नंबर एक निवासी जयहिंद निषाद बचपन से ही अपने नाना सतगुरु के घर छोटकी रेतवहिया गांव में रह रहा था। मंगलवार की रात वह परिजनों के साथ भोजन करने के बाद टिनशेड से बने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार की सुबह जब परिजन कमरे की सफाई के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जयहिंद का शव टिनशेड में लगे लोहे के पाइप से रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ है। यह देख परिजन चीख-पुकार करने लगे और गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed