फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two years ago, the woman's husband had beaten up murderer Ajit

Gorakhpur News: दो साल पहले महिला के पति ने की थी हत्यारोपी अजीत की पिटाई

Fri, 15 Nov 2024 03:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two years ago, the woman's husband had beaten up murderer Ajit
गोरखपुर। हरपुर बुदहट में मृतक महिला के पति ने हत्यारोपी अजीत यादव (28) की दो साल पहले पिटाई की थी। हत्या के बाद पूरे दिन इस बात की चर्चा होती रही कि दो साल पहले महिला के साथ देखे जाने के बाद पति ने उसकी पिटाई की थी। महिला का पति और बड़ा बेटा पुणे में काम करते हैं। हत्या की सूचना के बाद वे घर के लिए निकल दिए थे।
विज्ञापन


घटना में छोटे बेटे ने गांव के अजीत यादव के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो पता चला कि अजीत सुबह छह बजे से ही फरार है। उसके मोबाइल पर पुलिस ने कॉल करने पर स्वीच ऑफ बता रहा था। इसके बाद पुलिस की टीम उसकी तलाश में लग गई।
विज्ञापन


मामा के घर पर रहता है अजीत
पुलिस के अनुसार, अजीत यादव संतकबीरनगर का रहने वाला है। माता-पिता की मौत के बाद वह अपने मामा के घर आकर रहने लगा। इस दौरान वह गांव की महिला से बातचीत करने लगा। पुलिस की एक टीम संतकबीरनगर स्थित उसके घर पर भी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने महिला की हत्या क्यों की। वहीं इस घटना के बाद ही अजीत की करतूत की चर्चा पूरे दिन गांव में चलती रही। एहतियात के तौर गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई थी। पुलिस ने अजीत के मामा से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed