{"_id":"67a26be87bfa868b30074278","slug":"gorakhpur-news-two-trains-of-gorakhpur-varanasi-canceled-will-run-from-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-830348-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज से चलेंगी निरस्त हुईं गोरखपुर-वाराणसी की दो ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज से चलेंगी निरस्त हुईं गोरखपुर-वाराणसी की दो ट्रेनें
विज्ञापन
महाकुंभ के चलते की गई थीं निरस्त, पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार चलेंगी
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने महाकुंभ के चलते निरस्त की गई गोरखपुर से वाराणसी के बीच चलने वाली दो जोड़ी ट्रेनों को पांच फरवरी से चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार चलाई जाएंगी।
यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पांच फरवरी को 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से, 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट से, 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस बनारस से और 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस गोरखपुर से अपने पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार चलेंगी।
वहीं, पूर्व में फाफामऊ में शार्ट टर्मिनेट की गई बस्ती से 05 फरवरी को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन पर शाम 7:42 बजे यात्रा समाप्त करेगी। मनकापुर से 05 फरवरी को चलने वाली 14234 मनकापुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस प्रयाग स्टेशन में सुबह 07:48 बजे यात्रा समाप्त करेगी।
विज्ञापन
-
आज से चलेगी गोरखपुर-झूसी कुंभ स्पेशल
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05004/05003 गोरखपुर-झूसी-गोरखपुर कुंभ मेला आरक्षित स्पेशल ट्रेन को गोरखपुर से 05 फरवरी और झूसी से 06 फरवरी से सात फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया है।
रेल प्रशासन के मुताबिक, 05004 गोरखपुर-झूसी कुंभ मेला आरक्षित स्पेशल 05, 06, 07, 09, 10, 11 एवं 12 फरवरी, 2025 को गोरखपुर से रात 9: 30 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा, गौरी बाजार, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर दूसरे दिन बेल्थरा रोड, मऊ, औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड तथा हंडिया खास से छूटकर झूसी सुबह 6:00 बजे पहुंचेगी। 05003 झूसी-गोरखपुर कुंभ मेला आरक्षित स्पेशल 06, 07, 08, 10, 11, 12 एवं 13 फरवरी, 2025 को झूसी से सुबह 7:45 बजे चलेगी और गोरखपुर शाम 4:25 बजे पहुंचेगी।
-
नई दिल्ली नहीं जाएगी सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से परिवर्तित मार्ग (वाया दिल्ली) से चलाई जा रही 12203/12204 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन के अवधि का विस्तार 25 फरवरी तक किया गया है। यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन पर नहीं जाएगी। 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 25 फरवरी, 2025 तक परिवर्तित मार्ग पर दिल्ली दोपहर 1:55 बजे पहुंचकर दोपहर 2:10 बजे छूटेगी। इसी प्रकार 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 25 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग पर दिल्ली सुबह 10:55 बजे पहुंचकर सुबह 11:05 बजे छूटेगी। ब्यूरो
-
दो ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव छह माह के लिए बढ़ा
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव छह माह के लिए बढ़ा दिया है। एर्नाकुलम से 07 फरवरी, 2025 से चलने वाली 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस का दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल के चिराला स्टेशन पर एवं गोरखपुर से 04 फरवरी से चलाई जा रही 15023 गोरखपुर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस का दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल के महबूबनगर स्टेशन पर ठहराव छह माह के लिए बढ़ाया गया है। ब्यूरो