{"_id":"6883e260f600098b9d08ee51","slug":"gorakhpur-news-two-sisters-missing-under-mysterious-circumstances-found-in-gulriha-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1015677-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रहस्मयी हालत में लापता दो बहनें गुलरिहा में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रहस्मयी हालत में लापता दो बहनें गुलरिहा में मिलीं
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर में मोहरीपुर से हुई थीं लापता
घरवालों का आरोप- नशीला पदार्थ सूंघाकर किशोरियों को ले गए थे
चिलुआताल। क्षेत्र के जंगल बहादुर अली मोहरीपुर से शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब दो बहनें लापता हो गईं। रहस्यमयी हालत में वह गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम करमौरा में शाम को मिलीं। किशोरियां वहां कैसे पहुंचीं इसके बारे में बता नहीं सकीं। ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी पुलिस के साथ बच्चियों के परिजन भी पहुंच गए।
जंगल बहादुर अली के साधन सहकारी समिति के सामने रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि दोनों किशोरियां वर्षों से हमारे घर पर ही रहती थीं। आरोप लगाया कि शुक्रवार को दोपहर में चार पहिया वाहन सवार महिला व पुरुष उन्हें मोहरीपुर शंकरपुर चौराहे के पास से ले गए। किशोरी से मोबाइल नंबर लगाने की बात कह कर कोई नशीला पदार्थ सूंघा दिया और वाहन में बैठा लिया।
प्रभारी चिलुआताल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शेखपुरावा तिराहे व शंकर चौराहे के पास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है।