फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Two sisters are afraid of going to college due to threat of kidnapping

Gorakhpur News: अपहरण की धमकी से कॉलेज जाने से डर रहीं दो बहनें- पहले राह चलते करता था छेड़खानी

Mon, 27 May 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Two sisters are afraid of going to college due to threat of kidnapping
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में शोहदे के अपहरण की धमकी से दो बहनें कॉलेज जाने से डर रही हैं। कॉलेज के सामने रहने वाला शोहदा छेड़खानी करने के साथ ही अब अपहरण की धमकी दे रहा है। इससे पूरा परिवार दहशत में है।

विज्ञापन


महिला की तहरीर पर पीपीगंज के जंगल कौड़िया स्थित एक कॉलेज के सामने रहने वाले आरोपी रामरक्षा चौहान पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया है। महिला ने तहरीर में बताया कि उनकी दो नाबालिग बेटियां जंगल कौड़िया के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं।
विज्ञापन


कॉलेज गेट के सामने रहने वाला शोहदा रामरक्षा चौहान उनकी बेटियों से छेड़खानी करता है। दोनों ने जब यह बात परिवार वालों को बताई तब युवक को ऐसा करने से मना किया गया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा। उसकी हरकत और बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बीते होली के दिन शोहदा पीड़िता के घर के पीछे जाकर शराब के नशे में खड़ा होकर अश्लील हरकत कर रहा था। पीड़िता की मां जब उसे समझाने पहुंची तो उसने लड़कियों को कॉलेज न भेजने पर अपहरण करने की धमकी दी।


महिला का कहना है कि शोहदे की इस धमकी से बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मां की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed