फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two parties fight after scooty and bike collide, bricks and stones thrown, three arrested

Gorakhpur News: स्कूटी और बाइक टकराने पर दो पक्षों में मारपीट, चले ईंट पत्थर, तीन गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two parties fight after scooty and bike collide, bricks and stones thrown, three arrested
शाहपुर इलाके के राधिका कॉम्प्लेक्स में देर रात चले थे ईंट पत्थर
विज्ञापन

पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के राधिका काॅम्प्लेक्स के पास मंगलवार की रात स्कूटी में मामूली टक्कर होने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने एक दूसरे के ऊपर ईंट-पत्थर चलाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मामले में बुधवार को असुरन निवासी हिमांशु निषाद की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज करके गीता वाटिका निवासी अंकित पाल, बिछिया के शाद आलम और आवास विकास के राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।

हिमांशु निषाद ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे घोषीपुरवार के कुछ अज्ञात लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद ईंट पत्थर भी चलाए। भागते समय जान से मारने की धमकी दी। पत्थरबाजी से मेरा परिवार डर गया है। आरोपी फिर कोई बड़ी घटना कर सकते हैं। इस घटना की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। बुधवार को छापा मारकर शाहपुर क्षेत्र से तीन आरोपियोंं को दबोच लिया। सीसीटीवी व वायरल वीडियो से पहचान कर अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed