फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Two more accused arrested in Kudhaghat firing and assault case

Gorakhpur News: कूड़ाघाट फायरिंग और मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, गोली चलाकर फैला दी थी दहशत

Sat, 27 Sep 2025 10:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Sep 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Two more accused arrested in Kudhaghat firing and assault case
गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कूड़ाघाट स्थित अदालत होटल के सामने हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में एम्स थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों विशाल गुप्ता और रोहित गुप्ता को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


9 सितंबर की रात अदालत होटल के सामने कुछ युवक बालू के ढेर पर पेशाब कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो वहां मौजूद दो चारपहिया गाड़ियों से आठ युवक उतरे और विवाद शुरू कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की घेराबंदी के चलते आरोपी एक कार मौके पर छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस प्रकरण में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को एम्स थाना पुलिस ने देवरिया जिले के रामनाथ देवरिया कॉलोनी निवासी विशाल गुप्ता उर्फ महाकाल और रोहित गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा किया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed