फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Two killed, two injured, including son of a soldier in road accidents

Gorakhpur News: सड़क हादसों में सैन्यकर्मी के बेटे समेत दो की मौत, दो घायल- असम राइफल्स में है तैनाती

Sun, 19 Oct 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Oct 2025 02:18 AM IST
सार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी ठर्रापार ले जाया गया। डॉक्टरों ने 14 वर्षीय गौरव सैनी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Two killed, two injured, including son of a soldier in road accidents
सांकेतिक फोटो

विस्तार

शहर के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों में शनिवार शाम हुए दो सड़क हादसों में सैन्यकर्मी के बेटे समेत दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही दुर्घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए। पहला हादसा पाली क्षेत्र के घघसरा चौकी अंतर्गत घघसरा–पटना मार्ग पर कुसम्हाखुर्द गांव के पास हुआ।

विज्ञापन


दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी ठर्रापार ले जाया गया। डॉक्टरों ने 14 वर्षीय गौरव सैनी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जबकि दूसरे बाइक सवार संतकबीरनगर बखिरा निवासी राजदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक गौरव सैनी, ग्राम चांदबारी निवासी जितेंद्र सैनी का बेटा था, वह असम राइफल्स में जवान हैं और तिब्बत सीमा पर तैनात हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिससे पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर–बधाड़ मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम हुआ। नगर पंचायत चौरी चौरा के भगवानपुर वार्ड संख्या एक निवासी उपेन्द्र पासवान (19) बाइक से कुर्मी टोला चौराहे की ओर जा रहा था।


तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल उपेन्द्र को एम्स गोरखपुर ले जाया गया। इलाज के दौरान उपेंद्र की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य राहगीर भी घायल हो गए। चौरी चौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed