फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two including Kotdar killed in head-on collision between two bikes

Gorakhpur News: दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में कोटेदार समेत दो की मौत

Mon, 17 Feb 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two including Kotdar killed in head-on collision between two bikes
चौरीचौरा क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा
विज्ञापन

सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र में रविवार शाम 7:30 बजे फुटहवाइनार-सोनबरसा मार्ग पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी चौरीचौरा भिजवाया गया। जहां पर दो की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। मृतक की पहचान गौनर गांव के मकटोला निवासी कोटेदार धनंजय पासवान (43) और सरैया गांव के लठौरवा टोला निवासी चंदन उर्फ भकोल (20) के रूप में हुई। वहीं एक घायल की पहचान लठौरवा निवासी नीरज के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक, कोटेदार धनंजय पासवान अपनी बाइक से फुटहवाइनार से सोनबरसा बाजार की तरफ मछली लेने जा रहे थे। अभी वह इस मार्ग पर स्थित एक स्कूल के सामने पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद धनंजय पासवान और दूसरी बाइक पर बैठे चंदन और नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां धनंजय और चंदन की मौत हो गई। चंदन, नीरज के साथ गांव के ही एक युवक की शादी में जा रहा था। जबकि धनंजय घर के लिए मछली खरीदने निकले थे। चौरीचौरा पुलिस ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायल नीरज का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed