{"_id":"6653c3849393734d5c08d424","slug":"gorakhpur-news-two-girders-lifted-by-crane-to-build-overbridge-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-570755-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ओवरब्रिज बनाने के लिए क्रेन से चढ़ाए गए दो गर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ओवरब्रिज बनाने के लिए क्रेन से चढ़ाए गए दो गर्डर
Mon, 27 May 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 27 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे से मिले ट्रेफिक ब्लॉक के अनुसार सोनौली हाईवे से बालापार टिकरिया मार्ग पर रविवार को ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन क्रेन से रेलवे लाइन के ऊपर दो गर्डर चढ़ाए गए, जबकि चार और गर्डर लाचिंग के लिए दो दिन और ब्लॉक मिला है।
रविवार सुबह 10:35 से दोपहर 1:35 बजे तक ट्रैफिक ब्लाॅक रहा। इस दौरान बालापार टिकरिया मार्ग पर वाहनों को बालापार से हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया गया, जबकि महुआतर ओंकारनगर के वाहनों को भी हाईवे से सीधे बालापार भेजा गया। सोमवार को 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक ब्लॉक के दौरान गर्डर लांचिंग का कार्य होगा।
इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर गतिशक्ति सुमित वत्स, सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एके सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
-- -- -- -- --