फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Two four lanes are ready, CM will inaugurate soon

Gorakhpur News: दो फोरलेन बनकर तैयार, जल्द सीएम करेंगे लोकार्पण

Mon, 23 Dec 2024 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news: Two four lanes are ready, CM will inaugurate soon
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के नौका विहार (नौकायन) को देवरिया बाईपास सड़क से दो जगह जोड़ने वाले 2.5 किमी लंबे फोरलेन का काम पूरा हो गया है। मार्ग पर लाइटें, पौधे लगा दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी जल्द इस सड़क को मुख्यमंत्री से लोकार्पण की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

रामगढ़ताल के नौका विहार से देवरिया बाईपास को दो जगह पर फोरलेन रोड से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए 2.5 किमी लंबा फोरलेन बनाया गया है। इसका काम पूरा हो गया है। इस रोड पर आवागमन शुरू होने के बाद तारामंडल और भगत चौराहा क्षेत्र के करीब डेढ़ से दो लाख की आबादी को सहूलियत मिलेगी। इसका फायदा नौकायन और वाॅटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जाने वाले पर्यटकों को मिलेगा। लोग आसानी से चिड़ियाघर जा सकेंगे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने 67.35 करोड़ की लागत से बन रहे फोरलेन का काम 16 मार्च 2023 को शुरू किया था। 30 जून 2024 को काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन, कुछ जगहों पर तकनीकी दिक्कत के चलते उसको पूरा करने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नहीं भरेगा सड़क पर पानी

पहले बौद्ध संग्रहालय के पहले और चिड़ियाघर जाने वाले मार्ग पर पानी भरा जाता था। जबकि नौका विहार से वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय की ओर से जाने वाले मार्ग पर भी पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नौका विहार से देवरिया बाईपास की ओर जाने वाली सड़क पूरी होने से पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। चिड़ियाघर जाने वाले लोगों को रामगढ़ताल के नौका विहार केंद्र तक जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed