{"_id":"67b241cdd2e400f5080d7242","slug":"gorakhpur-news-two-businessmen-killed-in-road-accident-three-people-from-nepal-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-842899-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क हादसे में दो व्यापारियों की मौत, नेपाल के तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क हादसे में दो व्यापारियों की मौत, नेपाल के तीन लोग घायल
विज्ञापन
खजनी क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे के पास हुआ हादसा, आमने-सामने टकराई कार, पीछे से भिड़ गए बाइक सवार
खजनी। थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे भगवानपुर के पास महाकुंभ से लौट रही और इधर से जा रही कार रविवार सुबह करीब पांच बजे आमने-सामने टकरा गईं। इस दौरान कार के पीछे आ रही बाइक भी टकरा गई। इसमें महाकुंभ जा रहे बाइक सवार दो व्यापारियों की मौत हो गई। जबकि कार में बैठे तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम भी लग गया था।
पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक की पहचान पीपीगंज के राजावारी के अवधेश सिंह (48) पुत्र कमला सिंह और जायसवाल के धनेश जायसवाल (45) पुत्र विशेसर जायसवाल के रूप में हुई। दोनों पीपीगंज के व्यापारी हैं। दोनों महाकुंभ जाने के लिए बाइक से निकले थे। घायलों में लक्ष्मी पत्नी वैद्यनाथ निवासी दिल्ली हाल पता काठमांडो (नेपाल), ऊषा दीक्षित पत्नी गिरीश भट्ट निवासी बंगलूरू हाल पता काठमांडो (नेपाल), अवधेश निवासी दिल्ली हाल पता काठमांडो (नेपाल) शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
नेपाल के काठमांडो से एक कार से सात लोग महाकुंभ में जाने के निकले थे। रविवार सुबह में हादसे का शिकार हो गए। इधर, महाकुंभ से लौट रही कार में सवार कोई घायल नहीं हुआ। दक्षिण क्षेत्र का कार्य भार संभाल रहे एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवा कर उनके घरवालों को शव सौंप दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार हो रहा है।