{"_id":"6711920b756b2280550bbf47","slug":"gorakhpur-news-two-arrested-with-eight-bottles-of-teak-and-a-tractor-trolley-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-719340-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आठ बोटा सागौन व एक ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आठ बोटा सागौन व एक ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
गुलरिहा। जंगल हरपुर व जंगल सखनी के बीच बुधवार रात में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदा आठ बोटा सागौन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी अंजनी तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने बरामद लकड़ी व ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीज करने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस को सूचना मिली कि जंगल हरपुर से जंगल सखनी की तरफ से ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सागौन का बोटा लादकर आ रहा है। पुलिसकर्मियों ने रोकने का इशारा किया तो चालक व एक अन्य युवक उतरकर भागने लगे। दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया। उनकी पहचान गुलरिहा के भटहट निवासी शमशेर व नबी हुसैन के रूप में हुई। वे ट्राॅली में लदे सागौन के बोटे के बारे में कोई कागजात नहीं दिखा सके।