{"_id":"66fdeae9ba50c0692e0df6f4","slug":"gorakhpur-news-two-and-a-half-thousand-students-visited-the-zoo-on-the-first-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-703877-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पहले दिन ढाई हजार विद्यार्थियों ने किया चिड़ियाघर का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पहले दिन ढाई हजार विद्यार्थियों ने किया चिड़ियाघर का भ्रमण
विज्ञापन
गोरखपुर। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में बुधवार को वन्यजीव सप्ताह का आगाज हुआ। पहले दिन करीब 2500 स्कूली छात्र-छात्राओं ने चिड़ियाघर का भ्रमण कर वन्यजीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसमें स्केचिंग प्रतियोगिता भी आयोजित हुई जिसमें लगभग 150 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
गोरखपुर चिड़ियाघर में दो से आठ अक्तूबर तक वन्य प्राणि सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्राणि उद्यान के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्राणी उद्यान के निदेशक विकास यादव के निर्देशन में स्केचिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ जिला जज तेज प्रताप तिवारी, एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी जीपी राय, गौरव वर्मा, डॉ. रवि यादव, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी रोहित सिंह आदि ने अहम भूमिका निभाई। डॉ. योगेश ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह में स्कूली विद्यार्थियों को निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। 7डी थिएटर में भी 50 प्रतिशत की छूट है। इस कारण बुधवार को दर्शकों की संख्या करीब पांच हजार रही जिसमें 2500 से भी अधिक छात्र-छात्राएं शामिल रहे।