फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two accused of robbery from the agent of finance company of Kushinagar arrested.

Gorakhpur News: कुशीनगर की फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Feb 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two accused of robbery from the agent of finance company of Kushinagar arrested.
21 जनवरी को हरपुर-बुदहट क्षेत्र में हुई थी लूट, दोनों आरोपी संतकबीरनगर के रहने वाले
विज्ञापन

हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के सरैया मोड़ से पुलिस ने रविवार को कुशीनगर की फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी संतकबीरनगर जिले के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, गीडा इलाके में बीते 21 जनवरी को भारत फाइनेंस इंक्लूज लिमिटेड कुशीनगर के कलेक्शन एजेंट आदित्य यादव अपने साथी सचिन सोनकर के साथ गोरखपुर मीटिंग में आए थे। यहां से लौटते समय हरपुर बुदहट के सोनबरसा चौकी क्षेत्र के सिसवा-लटकना मार्ग पर उनकी बाइक रोककर बदमाशों ने मारपीट कर आदित्य से बैग लूट लिया। इसमें 35 हजार नकद समेत टैबलेट और बॉयोमेट्रिक मशीन थी। आदित्य की तहरीर पर हरपुर बुदहट पुलिस केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच रविवार को मुखबिर की सूचना पर हरपुर बुदहट थानाध्यक्ष महेश चौबे, चौकी इंचार्ज राहुल दुबे ने पुलिसकर्मियों के साथ थाना क्षेत्र के सरैया मोड़ से दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने एजेंट के साथ लूट की बात स्वीकार की। आरोपियों की पहचान संतकबीरनगर महुली के शनिचरा निवासी आदित्य सिंह और चंदन सिंह के रूप में हुई। आदित्य सिंह पर पहले से पांच केस दर्ज हैं। पुलिस ने 22,450 रुपया नकद, दो मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed