{"_id":"671ab7ed13581788e6048574","slug":"gorakhpur-news-two-accused-of-jewelery-robbery-arrested-in-uruwa-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-726452-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: उरुवा में जेवर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: उरुवा में जेवर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। उरुवा क्षेत्र के नराईचपार में घर से महिला का मंगलसूत्र साफ करने के बहाने जेवर लेकर लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गोला के (खिरकिटा दुबे) महेशपुर के शमीम उर्फ इंतीजार और सैयद उर्फ भुअर उर्फ टिल्टू के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस ने उन्हें जेल भेजवा दिया।
पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने खुलासा करते हुए बताया कि 21 अक्तूबर को नराईचपार गांव में भजुराम यादव के दरवाजे पर बाइक सवार दो व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे लोग मंगलसूत्र गहने और जेवर साफ करने का काम करते हैं। यह सुनकर भजुराम की पत्नी ललिता देवी घर के अंदर से एक बैग लेकर आईं जिसमे जेवर रखा हुआ था। इसके बाद ललिता के हाथ के साथ दोनों बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए। जांच पड़ताल कर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।