फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two accused of attack on passenger tax officer arrested, search for fake CO

Gorakhpur News: यात्री कर अधिकारी पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, फर्जी सीओ की तलाश

Sun, 09 Feb 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two accused of attack on passenger tax officer arrested, search for fake CO
रामगढ़ताल इलाके का विकास नायक बना था फर्जी सीओ, उसके भाई विशाल ने सिपाही को रौंदने की कोशिश की थी
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद और प्रवर्तन सिपाही चंद्रशेखर सिंह पर हुआ था हमला

गोरखपुर। यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद से मारपीट और सिपाही चंद्रशेखर सिंह पर कार चढ़ाकर रौंदने की कोशिश के आरोपी बड़हलगंज के महुआपार निवासी विशाल नायक और ट्रक चालक आरिफ को गगहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विशाल नायक ने ही अपने भाई रामगढ़ताल इलाके में रहने वाले विकास नायक को कॉल कर यात्री कर अधिकारी से बात कराई थी। तब विकास ने खुद को प्रयागराज का सीओ बताकर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अन्य आरोपियों के साथ ही फर्जी सीओ विकास नायक की तलाश में जुटी है।
पुलिस की पूछताछ में विशाल ने बताया कि उसकी एक राइस मिल है। वह गिट्टी-बालू का भी धंधा करता है। कहीं भी गाड़ी फंसने पर वह अपने भाई विकास नायक को कॉल करता है। वह खुद को पुलिस अधिकारी बताकर आसानी से गाड़ी छुड़ा देता है। पुलिस के अनुसार, दोनों भाई मिलकर काम करते हैं। मारपीट करने के लिए मनबढ़ लड़कों को भी साथ लेकर चलते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बड़हलगंज क्षेत्र से विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त कार के बारे में पूछने पर पता चला कि किस्त बाकी होने की वजह से गीडा स्थित एक एजेंसी ने गाड़ी को ले लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद शातिर विशाल ने ही बचने के लिए गाड़ी एजेंसी पर दे दी है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल एजेंसी से पुलिस ने बात कर ली है। इसलिए केस में कार को बरामद कर पुलिस सीज करेगी। एजेंसी ने रविवार को कार थाने पहुंचाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है घटना
यात्री कर अधिकारी विजय किशोर ने गगहा थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के अनुसार, बड़हलगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे वाहनों की चेकिंग के दौरान ओवरलोड ट्रक रोकने पर मनबढ़ों ने यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद पर हमला कर दिया था। गाड़ी चढ़ाकर प्रवर्तन सिपाही को जान से मारने की कोशिश की थी। इसमें असफल होने पर गाड़ी में घुसकर अधिकारी को थप्पड़ मारे थे। विजय किशोर की गाड़ी पर पत्थर भी बरसाए थे। गगहा थाने में सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के विशुनलाल सेमरी निवासी ट्रक मालिक इम्तियाज, आरिफ और बड़हलगंज के महुआपार के विशाल नायक, रामगढ़ताल क्षेत्र के विकास नायक समेत 5-6 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया।


वर्जनयात्री कर अधिकारी और सिपाही पर हमले के दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। घटना में प्रयुक्त कार का भी पता चल गया है। बहुत जल्द उसे बरामद कर लिया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार तोमर, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed