{"_id":"6834c264623d26180b0d11ff","slug":"gorakhpur-news-two-accused-arrested-for-looting-50-thousand-rupees-from-pradhan-mobile-also-recovered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-949961-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रधान से 50 हजार की लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रधान से 50 हजार की लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल भी बरामद
विज्ञापन
गगहा इलाके में 24 मई को हुई थी लूट की वारदात
गोरखपुर। गौरपार गांव के प्रधान संतोष सिंह की गाड़ी रोककर 50 हजार रुपये और मोबाइल छीनने के दो आरोपियों को गगहा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छीना गया मोबाइल भी बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान गगहा के लोहरापार निवासी विशाल यादव और विश्वनाथ यादव के रूप में हुई। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
गगहा थाना प्रभारी सुशील कुमार के मुताबिक, 24 मई की वारदात है। ग्राम पंचायत गौरपार के प्रधान संतोष सिंह ने तहरीर देकर बताया कि घर से दोपहर करीब 1:15 बजे अपनी कार से गगहा ब्लाॅक कार्यालय के लिए जा रहे थे। रास्ते में लोहरापार मोड़ के पास आठ से दस लोगों ने रास्ते में बाइक लगाकर रास्ता रोक रखा था। ग्राम प्रधान ने हॉर्न बजाकर रास्ता खाली करने को कहा तो उनसे कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि बाइकसवार युवक कार के पास आकर गालियां देने लगे।
इस दौरान प्रधान ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया और कुछ युवक कार का दरवाजा खोलकर डैशबोर्ड के पास रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।