फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Twenty years ago, I embraced an abandoned person... now he has become an enemy for the property

Gorakhpur News: बीस साल पहले लावारिस को सीने से लगाया... अब जायदाद के लिए बना दुश्मन

Thu, 04 Sep 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Twenty years ago, I embraced an abandoned person... now he has become an enemy for the property
केस दर्ज: एम्स थाना क्षेत्र निवासी पानमती देवी का आरोप-पत्नी के साथ मिलकर प्रताड़ित करता है बेटा
विज्ञापन

गोरखपुर। कुसम्ही जंगल में 20 साल पहले लावारिस हाल में मिले जिस नवजात को एम्स थाना क्षेत्र निवासी पानमती देवी ने सीने से लगाया, आज वही उनकी जायदाद के लिए जान का दुश्मन बन गया है। कुसम्ही जंगल के पास सब्जी बेचने वाली पानमती देवी ने बताया कि नवजात को बेटे की तरह पाला। हर सुख-सुविधा दी लेकिन बड़ा होने पर पत्नी के साथ मिलकर वह उन्हें ही प्रताड़ित करने लगा। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे सूरज के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है।
पानमती देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें 20 साल पहले कुसम्ही जंगल में एक नवजात शिशु मिला था। उन्होंने उसे अपनी ममता और स्नेह से पाल-पोसा और उसका नाम सूरज रखा। समय के साथ सूरज का व्यवहार बदल गया। उनकी कोई और संतान नहीं है। बताया कि बड़ा होने पर सूरज शराब का आदी हो गया। घर में वह अक्सर उनसे मारपीट करने लगा।
विज्ञापन

पानमती ने बताया कि सूरज बार-बार कहता है कि घर की सारी जमीन और जायदाद उसके नाम कर दी जाए। पानमती ने जब साफ कह दिया कि जब तक वह जिंदा हैं, जमीन उनके नाम ही रहेगी, इस पर सूरज ने नाराजगी जताई और हिंसक रुख अपना लिया। आरोप है कि 26 अगस्त की शाम चार बजे के करीब सूरज ने मां का गला दबाने की कोशिश की। किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी सूरज ने लगातार डराने और धमकाने की कोशिश की। आरोप लगाया कि सूरज शराब के नशे में अक्सर पत्नी गुड़िया के साथ मिलकर उन्हें मारता-पिटता है और गाली-गलौज करता है। इस संबंध में एम्स थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed