{"_id":"67cf3e331864f3681500553f","slug":"gorakhpur-news-turning-vehicles-in-a-single-lane-has-become-fatal-gorakhpur-news-c-7-gkp1032-866940-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक ही लेन में वाहनों को मोड़ना हो गया जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक ही लेन में वाहनों को मोड़ना हो गया जानलेवा
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद पुरैना तक किया गया था डायवर्जन
कप्तानगंज। नगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर पुरैना गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना से एनएचएआई और प्रशासनिक अधिकारियों के सड़क सुरक्षा के दावे की पोल खुल गई। मौके पर पहुंचे सैकड़ों लोगों में यही चर्चा होती रही कि अगर डायवर्जन करने की स्थिति बनी तो दूसरी तरफ से आ रहे वाहन चालकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। बिना किसी कॉशन के सड़क की दो लेन को बंद करके बची दो लेन में दोनों तरफ के वाहनों को मोड़ देना बड़ी भूल साबित हुई।
असल में बिहार से धान लादकर जा रहा ट्राॅला तड़के दो बजे कैप्टन नगर बसहवा के पास बीच सड़क पर पलट गया था। उसके बाद जेब्रा क्रॉसिंग से बैरिकेडिंग करते हुए पुरैना तक रूट डायवर्जन किया गया था। डायवर्जन के समय दोनों जगहों पर सुरक्षा बोर्ड लगाए गए थे। दोनों जगहों पर पुलिस फोर्स भी तैनात थी।
विपरीत दिशा में आने के बाद भी कंटेनर की लाइट नहीं जल रही थी। इसके चलते कार और कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। नगर थाना क्षेत्र का पुरैना, कट्या का क्षेत्र डेंजर जोन के रूप में जाना जाता हैं। बावजूद इसके एनएचएआई ने इन जगहों पर कोई भी साइन बोर्ड नहीं लगाया है। आसपास के डिवाइडर भी कटे हैं। यहां पहले भी कार दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान जा चुकी है। क्षेत्र के अवधेश कुमार, राम प्रकाश, लालजी यादव ने बताया कि यहां पर सड़क सुरक्षा का कोई उपाय नहीं किया गया है।