{"_id":"680d379d551d03259c014fdb","slug":"gorakhpur-news-trouble-low-floor-electric-buses-will-start-running-after-batteries-from-china-arrive-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-914803-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : चीन की बैट्री आने पर चालू होंगी लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : चीन की बैट्री आने पर चालू होंगी लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
तीन महीने चलने के बाद खराब हो गई थीं दोनों बसें, महेसरा डिपो में खड़ीं
गोरखपुर। शहर में संचालित इलेक्ट्रिक बसों में से दो खराब हैं। लो-फ्लोर की इन बसों में चीन की बैट्री लगी है, जो यहां मिल नहीं रही हैं। कुछ अन्य पार्ट्स की कमी के कारण महेसरा बस स्टेशन में दोनों बसें खड़ीं हैं।
बताया जा रहा है कि ढाई करोड़ की लागत वाली इन लो-फ्लोर की दो महंगी बसों को पर्यटन वाली जगहों पर चलने के लिए मंगाया गया था। शुरू में जब इसे चलाया गया तो कुछ ही समय में यह खराब हो गईं। किसी तरह से इन बसों की मरम्मत कर दोबारा कैंपियरगंज रूट पर चलाया गया। लेकिन कुछ ही समय बाद यह चलने लायक नहीं रहीं। इसकी बैटरी सहित अन्य पार्ट्स खराब हो गए। इसके बाद इस रूट पर एक ही सिटी बस चल रही है। इससे आए दिन यहां के नागरिक बसों की संख्या को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
सिटी ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि बसों की बैटरी भारतीय नहीं चीन की है। इसलिए इसे मंगाने में समय लग रहा है। वहीं सिटी ट्रांसपोर्ट के कार्यपालक अधिकारी लव कुमार सिंह ने बताया कि कुछ पार्ट्स की खराबी की वजह से बस खड़ी है। जल्द ही इसकी मरम्मत कराकर चलाया जाएगा।