फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Travelling to Lucknow, Delhi, Banaras has become expensive

Gorakhpur News: लखनऊ, दिल्ली, बनारस जाना हुआ महंगा

Thu, 03 Apr 2025 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Travelling to Lucknow, Delhi, Banaras has become expensive
टोल बढ़ने के साथ ही बढ़ गया रोडवेज बसों का किराया
विज्ञापन


एक से तीन रुपये तक बढ़ा है किराया, यात्रियों की जेब होगी ढीली
गोरखपुर। टोल टैक्स बढ़ जाने से इसका असर बसों पर भी पड़ा है। अब यात्रियों की जेब भी थोड़ी और ढीली होगी। खासताैर से दिल्ली, लखनऊ, प्रयागराज औैर वाराणसी जाने वालों पर इसका असर पड़ा है।
टोल टैक्स बढ़ने से रोडवेज बसों से सफर भी महंगा हो गया है। गोरखपुर से दिल्ली, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ समेत अन्य रूटों पर एक से तीन रुपये तक किराए में वृद्धि हुई है। बढ़ा हुआ किराया मंगलवार से लागू हो गया। इसके पहले जून 2024 में भी यात्री किराये में वृद्धि हुई थी।
विज्ञापन

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से वाराणसी का साधारण बस किराया 331 और जनरथ बस का किराया 412 रुपये था, इसमें अब एक रुपये की वृद्धि हुई है। गोरखपुर से प्रयागराज का किराया साधारण बस का 386 और जनरथ का 505 रुपये है। इसमें दो रुपये की वृद्धि हुई है। इसी तरह गोरखपुर से दिल्ली, कानपुर और लखनऊ के किराए में एक से तीन रुपये की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया बढ़ा किराया मंगलवार से ही लागू कर दिया गया है। सभी ईटीएम अपडेट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed