{"_id":"689b9cede0f5e1f0c602be23","slug":"gorakhpur-news-transformer-exploded-in-planetarium-scrap-dealer-burnt-due-to-oil-leakage-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1035765-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तारामंडल में ट्रांसफार्मर फटा, तेल रिसाव से कबाड़ी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तारामंडल में ट्रांसफार्मर फटा, तेल रिसाव से कबाड़ी झुलसा
विज्ञापन
तारामंडल में एक होटल के बाहर लगा है पोल यूनिट
गोरखपुर। देवरिया बाइपास स्थित सिद्धार्थनगर कॉलोनी के पास लगा ट्रांसफार्मर (पोल यूनिट) मंगलवार को अचानक फट गया। ट्रांसफार्मर से निकला गरम तेल वहां कबाड़ बीन रहे एक व्यक्ति के शरीर पर गिर गया। हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया। बिजली निगम के कर्मचारियों व पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम देवरिया बाई पास तारामंडल रोड पर एक निजी होटल के सामने होटल के लिए ही एक पोल पर छोटा ट्रांसफार्मर (पोल यूनिट) लगाया गया है, जिससे होटल में जा रही बिजली आपूर्ति व लगे मीटर की रीडिंग की मॉनिटरिंग की जा सके। शाम को मुजफ्फरपुर के हरपुर कथइया निवासी 55 वर्षीय जय प्रकाश ट्रांसफार्मर के नीचे कबाड़ बीन रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फट गया। इससे ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव होने लगा, कबाड़ बीन रहा व्यक्ति झुलस गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस व बिजलीकर्मियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई। करीब दो घंटे बाद बिजली बहाल हुई। झुलसे व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
तारामंडल के अवर अभियंता इंद्रजीत वर्मा ने कहा कि होटल का करंट ट्रांसफार्मर फटा है। मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं टाउन हाल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि तारामंडल में ट्रांसफार्मर फटने से एक व्यक्ति घायल है, जिसे अस्पाताल पहुंचाया गया है। कुछ देर के लिए बिजली कटौती की गई थी। फॉल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।