फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Transactions worth lakhs of anonymous money and without accounts found

Gorakhpur News: बेनामी रकम और बिना खातों के लाखों का लेनदेन मिला

Sat, 11 Jan 2025 07:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Transactions worth lakhs of anonymous money and without accounts found
गोरखपुर। आयकर विभाग की जांच में सामान्य खाते में करोड़ों रुपये की लेनदेन और लगभग 20 से 25 लोगों के साथ नकद रुपयों के हिसाब-किताब का ब्योरा मिला है। आयकर की फॉरेंसिक टीम अब इसी आधार पर उन एमएस एक्सेल से डिलिट खातों का ब्योरा जुटा रही है। आयकर विभाग के सूत्रों की मानें तो इसी वित्तीय गड़बड़झाले की मिलान और पुष्टि में समय लग रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि जिन व्यापारियों के यहां आयकर का छापा पड़ा है, उनमें कुछ ने कर चोरी के कई उपाय अपनाए। जैसे, एक उद्यमी के सहयोगी ने अपना रिकॉर्ड फर्म के पते में बशारतपुर का दिया था और खुद राजेंद्रनगर के एक फ्लैट में रहता है। इस फ्लैट पर भी आयकर विभाग की टीम शुक्रवार सुबह से ही है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो एक उद्यमी ने करोड़ों का लेनदेन इसी सहयोगी के खाते से कर दिया था। इसकी जानकारी भी सहयोगी को नहीं है। इस बात की जानकारी सहयोगी ने आयकर विभाग को भी सौंप दी है। एक दूसरे बड़े कारोबारी के यहां कंप्यूटर के एमएस एक्सेल में कई वित्तीय लेनदेन के रिकाॅर्ड भी मिले है। कुछ रिकाॅर्ड डिलिट भी किए गए हैं। आयकर विभाग की फॉरेंसिक टीम अब कंप्यूटर के एमएस एक्सेल से उन डिलिट खातों की रिकवरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed