फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two women arrested in Gorakhpur for allegedly converting people on the pretext of curing illness

Gorakhpur News: बीमारी ठीक करने का छलावा देकर धर्मांतरण कराने की कोशिश, दो महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 02:01 AM IST
सार

मामले में संतकबीरनगर जिले के सौरभ जायसवाल की तहरीर पर सहजनवां थाने में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत भगौरा की लक्ष्मी यादव और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले में खुफिया विभाग ने भी अपने स्तर से जांच शुरू कर दी।
 

विज्ञापन
Two women arrested in Gorakhpur for allegedly converting people on the pretext of curing illness
धर्मांतरण का खेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहजनवां थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला बीमारी ठीक करने का छलावा देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही थी। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।

विज्ञापन


उनकी पहचान थाना क्षेत्र की लक्ष्मी यादव व रोशनी के रूप में हुई। उनके पास से बाइबिल, शुभ समाचार पुस्तिका, मसीही गीत पुस्तक, कुछ फोटो, पुरानी डायरी जिसपर हिंदी अंग्रेजी में कई तंत्रों का उल्लेख दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन

आरोप है कि रविवार को एक घर में कुछ लोग इलाज के नाम पर महिलाओं को धर्मांतरण के लिए उकसा रहे थे। उन्हें धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाने की सलाह दे रहे थे। इसके लिए घर में चंगाई प्रार्थना चल रही थी। सूचना पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने विरोध किया।

इसपर घर में एकत्रित हुईं महिलाएं उलझ गईं। फिर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद थाने पर भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

मामले में संतकबीरनगर जिले के सौरभ जायसवाल की तहरीर पर सहजनवां थाने में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत भगौरा की लक्ष्मी यादव और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले में खुफिया विभाग ने भी अपने स्तर से जांच शुरू कर दी।

इसमें सामने आया है कि आरोपी महिला इलाज के नाम लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रही थी। इसके लिए वह दूसरे धर्म की चंगाई प्रार्थना लोगों से करा रही थी। इस प्रार्थना को करके लोगों को चंगा करने का दावा किया जाता था।
विज्ञापन

100 से अधिक लोगों को धर्मांतरण के लिए दे रहे थे प्रलोभन
सौरभ जायसवाल ने बताया कि भगौरा गांव में चार से पांच लोग करीब 100 ग्रामीणों का धर्मांतरण करा रहे थे। यह लोग इलाज और दवा का प्रलोभन देकर 100 से अधिक ग्रामीणों को हिंदू से ईसाई धर्म में परिवर्तन कर रहे थे। जब संगठन के लोगों ने जोरदार विरोध किया तो लोग गाली गलौज करने लगे।

भगौरा में लक्ष्मी यादव के घर पर प्रार्थना सभा चल रही थी। लक्ष्मी का पति उसे छोड़ चुका है। पुलिस की पूछताछ में लक्ष्मी ने बताया कि उसे पांच साल पहले पथरी की शिकायत हो गई थी। काफी दर्द से परेशान रहती थी। बहुत इलाज कराया लेकिन ठीक नहीं हुआ। तब किसी के बताने पर बहराइच इलाज कराने गई।

वहां एक किताब दी गई। बोला गया इसे पढ़ो और रोज प्रार्थना करो सब ठीक हो जाएगा। उस किताब और धर्म के बारे में इंटरनेट पर सर्च कर और जानकारी हासिल की। प्रार्थना करने पर लाभ हुआ। इसके बाद में रोज करने लगी। गांव वालों को भी इलाज के लिए ही प्रार्थना करा रही थी। इसके लिए हर रविवार को स्पेशल प्रार्थना का आयोजन किया जाता है।

एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।

बड़हलगंज में भी आया मामला सामने
रविवार को ही बड़हलगंज के एक चर्च में भी स्पेशल प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इसमें हिंदू परिवार भी बड़ी संख्या में पहुंचा था। इसके बाद हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। तब वहां पुलिस पहुंची। बड़हलगंज पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed